पाक के नए राष्ट्रपति नहीं लेंगे वेतन, देश की कमज़ोर आर्थिक स्थिति के चलते लिया फैसला

पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने अपना वेतन नहीं लेने का एलान किया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, ज़रदारी ने देश की कमज़ोर आर्थिक स्थिति के चलते यह फैसला लिया जिसका उद्देश्य देश में विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन को प्रोत्साहित करना है। वहीं, पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने भी वेतन नहीं लेने का फैसला किया है।

Load More