पाक के नसीम शाह ने अफगानिस्तान के खिलाफ विजयी शॉट जड़ने के बाद फेंके हेलमेट, बैट व ग्लव्स

पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे की आखिरी गेंद से एक गेंद पहले विजयी शॉट लगाने के बाद हेलमेट, बैट और ग्लव्स फेंक दिए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान नसीम ने मैदान में दौड़ते हुए जश्न मनाया। गौरतलब है, मैच में पाकिस्तान ने 1 विकेट रहते 301 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

Load More