पाक के परमाणु बम से डरें ममता दीदी, हम पीओके लेकर रहेंगे: बंगाल की रैली में शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के काथी की चुनावी रैली में कहा, "ममता दीदी (मुख्यमंत्री) को पाकिस्तान के परमाणु बम से डर लगे लेकिन हम तो पीओके लेकर रहेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मां, माटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आईं ममता ने इस नारे को बदलकर मुल्ला, मदरसा और माफिया कर दिया है।"