पाक के पीएम पद की दौड़ से हटे बिलावल, पीएमएल-एन के उम्मीदवार का करेंगे समर्थन
पीपीपी(पी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ज़रदारी मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हट गए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाने के लिए जनादेश पाने में विफल रही। बकौल बिलावल, पीपीपी-पी ने पाक में राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु प्रधानमंत्री पद के लिए पीएमएल-एन के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है।