पाक के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ मेडिकल चेकअप के लिए गए चीन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ 5 दिवसीय यात्रा पर चीन गए हैं और वह मेडिकल चेकअप कराएंगे। बकौल रिपोर्ट्स, वह पंजाब (पाकिस्तान) की विकास परियोजनाओं के लिए चीनी कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक करेंगे। ब्रिटेन में 4 साल के आत्म-निर्वासन के बाद 2023 में पाकिस्तान लौटे शरीफ की इसके बाद यह पहली अंतर्राष्ट्रीय यात्रा है।