पाक के पूर्व विदेश मंत्री महमूद कुरैशी जेल से रिहा होने के कुछ मिनट बाद फिर हुए गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री व पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी 'पीटीआई' के नेता शाह महमूद कुरैशी को मंगलवार को जेल से रिहा होने के कुछ मिनट बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश में भड़की हिंसा के बीच कुरैशी को 11 मई को गिरफ्तार किया गया था।

Load More