पाक के भारत से फुटबॉल मैच हारने पर राजस्थान रॉयल्स ने उसे किया ट्रोल, शेयर की 'गदर' की फोटो

साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप-2023 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने उसे ट्रोल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने सचिन तेंदुलकर व विराट कोहली के साथ भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री व 'गदर' फिल्म से अभिनेता सनी देओल की तस्वीरों का कोलाज ट्वीट कर लिखा, "अकेले दम पर...पाकिस्तान को हराने वाले भारतीय।"

Load More