पाक के रिज़वान ने टी20I में सबसे कम पारियों में बनाए 3,000 रन, तोड़ा कोहली-बाबर का रिकॉर्ड
पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान टी20I में सबसे कम पारियों में 3,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने 79 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। रिज़वान ने न्यूज़ीलैंड से जारी टी20I सीरीज़ के दूसरे मैच में 45 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया। वहीं, विराट कोहली और बाबर आज़म ने 81-81 पारियों में 3,000 रन बनाए हैं।