पाक के सबसे अमीर लोगों में से एक शहज़ादा व उनका बेटा भी लापता सबमरीन में हैं सवार
पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में शामिल कारोबारी शहज़ादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान भी उस पर्यटक पनडुब्बी में सवार हैं जो टाइटैनिक जहाज़ के मलबे के पास लापता हुई है। उनके परिवार ने बयान में कहा, "सबसे अनुरोध है कि उनकी (शहज़ादा और सुलेमान) सुरक्षा के लिए दुआ करें।" पनडुब्बी में 70-90 घंटे की ऑक्सीजन बची है।