पाक के सैन्य अफसरों पर लगा बच्चों के यौन शोषण का आरोप, 100 बच्चों के 600 वीडियो सामने आए
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना के कई बड़े अफसरों पर 100 से अधिक बच्चों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अफसरों ने बच्चों का यौन शोषण करते हुए वीडियो बनाए और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया। वहीं, बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 600 से अधिक वीडियो भी सामने आए हैं।