पाक को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने के लिए आईएमएफ को पत्र लिखेंगे: इमरान खान
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बताया है कि वह पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने के लिए आईएमएफ को पत्र लिखेंगे। इमरान ने बताया कि वह आईएमएफ से कोई मदद देने से पहले पाकिस्तान में हुए आम चुनावों का ऑडिट कराने को कहेंगे। इमरान ने पाकिस्तान के चुनावों में धांधली के आरोप लगाए हैं।