पाक को हराने के बाद राशिद व अन्य अफगान खिलाड़ियों ने बस में 'लुंगी डांस' गाने पर किया डांस
चेन्नई में वनडे विश्व कप 2023 के मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराने के बाद अफगानिस्तान के ऑल-राउंडर राशिद खान और उनके साथियों ने टीम बस में 'लुंगी डांस' गाने पर डांस किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक फैन ने लिखा, "यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है।"