पाक को हराने वाली अमेरिकी टीम में शामिल थे 5 भारतीय मूल और 1 पाक मूल के खिलाड़ी
टी20 विश्व कप-2024 में पाकिस्तान को हराने वाली अमेरिकी टीम में 5 भारतीय मूल और 1 पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी थे। मोनांक पटेल का जन्म गुजरात में जबकि हरमीत सिंह और सौरभ नेत्रवलकर का जन्म मुंबई में हुआ था। नोस्तुश केंजिगे कर्नाटक में पले-बढ़े और जसदीप सिंह के माता-पिता भारत से हैं। अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था।