पाक क्रिकेट टीम की चयन समिति के कंसल्टेंट बनाए गए कामरान अकमल और सलमान बट्ट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व क्रिकेटरों कामरान अकमल, सलमान बट्ट और राव इफ्तिखार अंजुम को चयन समिति के प्रमुख वहाब रियाज़ का कंसल्टेंट बनाया है। तीनों ही पूर्व क्रिकेटर तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालेंगे। बतौर कंसल्टेंट तीनों का काम 12-जनवरी से पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले 5 टी20I मैचों की शृंखला के साथ शुरू हो जाएगा।