पाक क्रिकेटरों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में वेतन में होने वाली है 'ऐतिहासिक' बढ़ोतरी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी क्रिकेटरों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में वेतन में 'ऐतिहासिक' बढ़ोतरी होने वाली है। बकौल रिपोर्ट्स, नए कॉन्ट्रैक्ट के बाद पाकिस्तान के शीर्ष क्रिकेटरों बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान और शाहीन अफरीदी को हर महीने करीब 45 लाख पाकिस्तानी रुपए ($15,900) मिल सकते हैं। गौरतलब है, यह पिछले साल के कॉन्ट्रैक्ट की तुलना में 4 गुना अधिक है।

Load More