पाक टीम में जीत का इरादा नहीं दिखा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 360 रनों की हार पर रमीज़ राजा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 360-रनों से मिली हार पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज़ राजा ने निराशा जताई है। उन्होंने 'X' पर लिखा कि पाक टीम में जीत का इरादा और टेक्नीक नहीं दिखी। रमीज़ ने कहा, "दूसरी पारी में पाकिस्तान 31 ओवर्स में ही सिमट गया...ऑस्ट्रेलियाई टीम हर लिहाज़ से अलग लेवल पर खेली।"