पाक नंबर से मिले 'टास्क' के लिए खुदकुशी केस के बाद हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइज़री
फरीदाबाद (हरियाणा) में पाकिस्तानी नंबर से मिले 'खुदकुशी टास्क' के बाद 35-वर्षीय शख्स द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री में कहा गया कि माता-पिता व परिवार के सदस्य अपने बच्चों और परिवार के अन्य लोगों का विशेष ध्यान रखें कि वह सोशल मीडिया पर किसी अनजान के संपर्क में ना रहे।