पाक ने चूड़ियां नहीं पहनी: राजनाथ के 'पीओके का भारत में विलय होगा' बयान पर फारूक अब्दुल्ला
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) का भारत में विलय होगा' बयान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है, "पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं।" फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम हैं और दुर्भाग्य से वह परमाणु बम हम पर गिरेगा।"