पाक ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो पहना देंगे: फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नैशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के 'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं' बयान पर कहा है, "पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे।" उन्होंने कहा, "उनको (पाकिस्तान) आटा भी चाहिए...उनके पास बिजली नहीं है। हमें मालूम नहीं कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं है।"