पाक ने बहुत सहा है, ऐसी बातों से भावनाएं आहत होती हैं: 26/11 पर जावेद के बयान पर अली ज़फर
पाकिस्तानी ऐक्टर अली ज़फर ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा 26/11 हमलों पर पाकिस्तान में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "पाकिस्तानी होने पर गर्व है। किसी पाकिस्तानी को देश के खिलाफ कोई बयान पसंद नहीं आएगा।" बकौल ज़फर, पाकिस्तान ने आतंकवाद के कारण बहुत सहा है और ऐसी असंवेदनशील टिप्पणी भावनाएं आहत करती हैं।