पाक ने लादेन की खातिरदारी की, उसे उपदेश देने का हक नहीं: यूएन में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत
पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन की खातिरदारी करने वाले को उपदेश देने का हक नहीं है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "दुनिया जिसे अस्वीकार्य मानती है...उसे सही ठहराने का सवाल ही नहीं उठता...यह निश्चित तौर पर सीमा पार से सरकार-प्रायोजित आतंकवाद पर लागू होता है।"