पाक पर जीत को लेकर सचिन ने की अफगानिस्तान की तारीफ, अजय जडेजा के प्रभाव का किया ज़िक्र
सचिन तेंदुलकर ने वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान पर 8 विकेट से जीत को लेकर अफगानिस्तान की तारीफ की है। सचिन ने अफगानिस्तान के अनुशासन की तारीफ करते हुए 'X' पर लिखा, "यह संभवत: अजय जडेजा के प्रभाव के कारण हो सकता है।" गौरतलब है, अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट से पहले अजय जडेजा को अपना मेंटॉर नियुक्त किया था।