पाक पर भारत की जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- टीम को बधाई व आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनडे विश्व कप 2023 में अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में भारत की 7 विकेट से जीत के बाद टीम को बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर बधाई संदेश में कहा, "भारतीय टीम ने सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम को बधाई और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं।"