पाक फैन ने अश्विन को ट्रोल कर कहा, 'अफरीदी को वो 2 छक्के आज भी याद हैं'; उन्होंने दिया जवाब
एक पाकिस्तानी फैन ने एशिया कप-2014 के एक मैच में रविचंद्रन अश्विन के आखिरी ओवर में शाहिद अफरीदी द्वारा लगाए गए छक्कों को लेकर उन्हें ट्रोल करते हुए 'X' पर पोस्ट किया, "शाहिद अफरीदी को वो 2-छक्के आज भी याद हैं।" अश्विन ने जवाब दिया, "वे वाकई में अच्छे शॉट थे। गेंद को हिट करने की उनकी क्षमता प्रशंसनीय है।"