पाक बाल आयोग ने सीमा हैदर के बच्चों को भारत से लाने के लिए पाक विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र
पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर के 4 बच्चों को तत्काल वापस लाने के लिए पाक के राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने पाक विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। आयोग ने अपने पत्र में लिखा है, "सीमा के चारों बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित पाकिस्तान वापस लाना चाहिए जो अभी हिंदुस्तान में फंसे हुए हैं।"