पाक में 2023 में आतंकी हमले 17% बढ़े, 693 लोगों की हुई मौत: रिपोर्ट
पाकिस्तान शांति अध्ययन संस्थान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 के मुकाबले पाक में 2023 में आतंकी हमलों में 17% की बढ़ोतरी हुई। बकौल रिपोर्ट, 2023 में 23 आत्मघाती हमलों समेत कुल 306 आतंकी हमले हुए और इनमें 693 लोगों की मौत हुई जबकि 1,124 लोग घायल हुए। 2023 में 2022 के मुकाबले मरने वालों की संख्या 65% अधिक रही।