पाक में 3 हिंदू बहनों को किडनैप कर बनाया गया मुसलमान, मुस्लिमों से जबरन कराया गया निकाह
पाकिस्तान के एक अल्पसंख्यक मानवाधिकार संगठन के मुताबिक, सिंध के धारकी इलाके में एक हिंदू व्यवसायी की 3 बेटियों को अगवा कर पहले इस्लाम कबूल करने को मजबूर किया गया और बाद में मुस्लिमों से जबरन निकाह कराया गया। संगठन ने दावा किया है कि सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत जाने के बाद ऐसी घटनाओं में इज़ाफा हुआ है।