पाक में आर्थिक संकट के बीच 1 लाख पाकिस्तानी रुपए की हैट पहने दिखे शरीफ, हुई आलोचना

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ हाल ही में पंजाब प्रांत में एक रैली में गुच्ची की हैट पहनकर पहुंचे जो 1 लाख पाकिस्तानी रुपए (करीब ₹30,000) की बताई जा रही है। पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच इतनी महंगी हैट पहनने को लेकर उनकी आलोचना हुई है। पाकिस्तान में ईंधन, बिजली और खाने के दाम आसमान छू रहे हैं।

Load More