पाक में इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले स्पाइसजेट के विमान के यात्रियों के लिए पहुंचा दूसरा विमान

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद स्पाइसजेट का रिप्लेसमेंट एयरक्राफ्ट बोईंग 737 मैक्स मुंबई से कराची पहुंच चुका है। विमान में तकनीकी खराबी के कारण कराची में फंसे यात्रियों को अब यह रिप्लेसमेंट एयरक्राफ्ट दुबई ले जाएगा। इससे पहले डीजीसीए ने मामले में जांच के आदेश दिए थे।

Load More