पाक में करतारपुर गुरुद्वारे के पास 'दर्शन रिज़ॉर्ट' बनाएगी पंजाब प्रांत की सरकार

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब से 500 मीटर दूर एक 5 मंज़िला 'दर्शन रिज़ॉर्ट' का निर्माण कराएगी। पंजाब के पर्यटन सचिव जहांगीर अनवर ने बताया कि इसका निर्माण अगले महीने शुरू होगा और इस पर 30 करोड़ पाकिस्तानी रुपए खर्च होने का अनुमान है। बकौल अनवर, रिज़ॉर्ट 2024 के अंत तक बनकर तैयार होगा।

Load More