पाक में ब्रेक फेल होने के बाद खाई में बस गिरने से 14 लोगों की हुई मौत, 64 हुए घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कल्लर कहार के पास एक बस के ब्रेक फेल होकर खाई में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 64 लोग घायल हो गए। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि यह बस इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने इस हादसे पर दुख जताया है।