पाक में भारतीय मिसाइल गिरने पर भारत ने जारी किया बयान, कहा- दुर्घटनावश फायर हुई थी मिसाइल
पाकिस्तान द्वारा बगैर हथियार वाली भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल उसकी ज़मीन पर गिरने के दावे के बाद भारत सरकार ने बयान जारी किया है। भारत सरकार ने कहा, "रूटीन मेंटेनेंस के दौरान हुई एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुर्घटनावश एक मिसाइल फायर हो गई थी…पता चला है कि वह मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरी...इस घटना पर हमें खेद है।"