पाक में लोग 'सरफरोश' को बहुत पसंद करते हैं, यह खुशी की बात है: नसीरुद्दीन शाह
फिल्म 'सरफरोश' की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कहा है, "सबसे ज़्यादा खुशी की बात यह है कि पाकिस्तान में 'सरफरोश' बहुत पसंद की जाती है।" नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "मैं बहुत समय से वहां (पाकिस्तान) नहीं गया हूं लेकिन पहले जब भी मैं वहां जाता था तो 'सरफरोश' का ज़िक्र ज़रूर होता था।"