पाक में संसद परिसर से चोरी हुए सांसदों व अन्य लोगों के 20 जोड़ी जूते, स्पीकर ने मांगी रिपोर्ट
पाकिस्तान में संसद परिसर स्थित मस्जिद के बाहर रखे सांसदों, पत्रकारों व संसद के कर्मियों के 20 जोड़ी जूते जुमे की नमाज़ के दौरान चोरी होने का मामला सामने आया है। नैशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज़ सादिक ने मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत हस्तक्षेप करते हुए इस पर सुरक्षा विभाग से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।