पाक में सत्ताधारी पार्टी की नेता ने कहा- हमारे लिए कश्मीर फतह करेगा तालिबान; वीडियो वायरल

पाकिस्तान में सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की एक नेता ने एक समाचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि तालिबान पाकिस्तान का समर्थन करता है और वह पाकिस्तान के लिए कश्मीर 'फतह' करेगा। इस पर न्यूज़ ऐंकर ने उनसे कहा, "मैडम...आपको यह ख्वाब किसने दिखाया है।" पीटीआई नेता नीलम इरशाद शेख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Load More