पाक में सांप एक-दूसरे को काट सकते हैं: 'भारत ने पाक में आतंकियों को मरवाया' रिपोर्ट पर जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'द गार्डियन' की 'भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों को मरवाया' रिपोर्ट को लेकर कहा है, "खुफिया जानकारी के आधार पर बताई गई खबर गंभीरता से नहीं ली जाती है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान में ऐसे कई सांप हैं जो एक-दूसरे को काट सकते हैं। पाकिस्तान को खुद यह समझने दीजिए...कि किसने उसके नागरिकों को मारा है।"

Load More