पाक में सड़क पर बुर्का पहनकर जा रही महिला को अनजान शख्स ने बाहों में भरा, लोगों में आक्रोश
पाकिस्तान में सड़क पर बुर्का पहनकर जा रही एक महिला को एक अनजान शख्स ने पीछे से बाहों में भर लिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद देश के लोगों में आक्रोश है। वीडियो में शख्स भागकर महिला की तरफ आता दिख रहा है। एक पत्रकार द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।