पाक वाले एरिया में वोटों की गिनती में पाक जीतता है: उप-चुनाव के रुझानों पर यूपी के मंत्री
उत्तर प्रदेश के मंत्री व निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के रुझानों में सपा की बढ़त पर कहा है, "पाकिस्तान वाले एरिया में वोटों की गिनती में पाकिस्तान जीतता है।" प्रतिक्रिया में सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, "भारत में पाकिस्तान खोजने वाले देश की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं।"