पाक संगीतकार ने 'बीबा' को कॉपी करने पर टी-सीरीज़ से कहा- शर्म करो; भारतीयों का जताया आभार
पाकिस्तानी संगीतकार फरासत अनीस ने टी-सीरीज़ पर उनके वर्ज़न वाला 'बीबा' गाना कॉपी करने का आरोप लगाते हुए कहा है, "कुछ शर्म करो।" दोनों वर्ज़न नुसरत फतेह अली खान के गाने से प्रेरित हैं। फरासत ने लिखा, "बीबा के हमारे वर्ज़न को भारतीयों ने बहुत प्यार दिया...बीबा की सस्ती कॉपी...के कमेंट्स में भी हमारा समर्थन कर रहे हैं। आभारी रहूंगा।"