पाक सरकार की चिंताओं को दूर करेंगे, अधिकारियों संग कर रहे काम: प्रतिबंध के बाद 'X'

पाकिस्तान में प्रतिबंध किए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' ने कहा है, "हम उनकी (पाकिस्तानी सरकार) चिंताओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।" गौरतलब है, पाकिस्तान सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते देश में 'X' की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Load More