पाक से अफगानिस्तान वापस भेजे गए लोगों को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड समर्पित करता हूं: ज़ादरान
पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तानी क्रिकेटर इब्राहिम ज़ादरान ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अफगानिस्तानी शरणार्थियों को समर्पित किया है जिन्हें पाकिस्तान से वापस जाने को मजबूर किया गया है। दरअसल, पाकिस्तान में अधिकारियों ने बिना दस्तावेज़ वाले विदेशियों को 1 नवंबर तक देश छोड़ने को कहा है जिसके बाद हज़ारों अफगान नागरिक अफगानिस्तान लौट चुके हैं।