पाक से सीमा पार आतंक व चीन से सीमा विवाद के समाधान पर फोकस करेंगे: एस जयशंकर

कैबिनेट मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को विदेश मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में चीन के साथ सीमा के विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीतिक तरीकों से निकाला जाएगा।" उन्होंने कहा, "भारतीय विदेश नीति का फोकस पाकिस्तान के साथ जारी वर्षों पुराने सीमा पार आतंकवाद के समाधान पर भी रहेगा।"

Load More