पाक स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर ज़ैनब निजी कारणों से वापस गई हैं, उन्हें डिपोर्ट नहीं किया गया: आईसीसी
आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तानी स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर ज़ैनब अब्बास निजी कारणों से वापस गई हैं और उन्हें डिपोर्ट नहीं किया गया है। वनडे विश्व कप 2023 में आईसीसी की एक प्रेज़ेंटर के तौर पर ज़ैनब भारत आई थीं। गौरतलब है, एक वकील ने ज़ैनब के भारत विरोधी पोस्ट्स को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।