पाक स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर ज़ैनब ने छोड़ा भारत, दर्ज हुई थी भारत विरोधी पुराने पोस्ट को लेकर शिकायत

वनडे विश्व कप 2023 को कवर करने भारत आई पाकिस्तानी स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर ज़ैनब अब्बास ने भारत छोड़ दिया है। भारत विरोधी उनके पुराने पोस्ट को लेकर वकील विनीत जिंदल द्वारा उनके खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद यह खबर सामने आई है। हालांकि, उनके भारत से वापस जाने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Load More