पाक-ऑस्ट्रेलिया के रावलपिंडी टेस्ट में इस्तेमाल हुई पिच को आईसीसी ने 'औसत से नीचे' रेट किया
रावलपिंडी में हाल ही में खत्म हुए पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में इस्तेमाल हुई पिच को आईसीसी मैच रेफरी रंजन मदुगले ने 'औसत से नीचे' रेट किया है। नतीजतन, आईसीसी पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के तहत आयोजन स्थल को एक डीमेरिट अंक मिला है। मदुगले ने कहा, "पिच में पेसर के लिए...गति और उछाल नहीं था...और न ही...स्पिनर्स को मदद मिली।"