पाक-न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए पीसीबी ने दर्शकों की फ्री एंट्री का किया एलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को ट्विटर पर बताया कि पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। यह मैच 2 जनवरी से कराची के नैशनल बैंक क्रिकेट एरिना में खेला जाएगा। गौरतलब है, 26-दिसंबर को खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्टेडियम में बेहद कम दर्शक मौजूद थे।