पाकिस्तान अपने अधिकांश सार्वजनिक उद्यमों का निजीकरण करेगाः पीएम शहबाज़ शरीफ

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने घाटे में चल रही पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस समेत अपने अधिकांश सार्वजनिक उद्यमों का निजीकरण करने का एलान किया है। प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा कि रणनीतिक महत्व वाले सार्वजनिक उद्यमों को निजीकरण प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "सरकार का काम कारोबार करना नहीं बल्कि निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाना है।"

Load More