पाकिस्तान का कर्ज़ पिछले 11 वर्ष में दोगुना होकर पहुंचा $124 बिलियन के पार: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले करीब 11 वर्षों में विदेशी कर्ज़ $59.8 बिलियन से बढ़कर $124 बिलियन से भी अधिक हो गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने $124 बिलियन में से $30 बिलियन विदेशी कर्ज़ सिर्फ चीन से लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पाकिस्तान को कर्ज़ में डुबोने के लिए सीपीईसी प्रोजेक्ट को ज़िम्मेदार माना जाता है।