पाकिस्तान का राइड-हेलिंग ऐप बाइकिया हुआ हैक, यूज़र्स को मिले गाली-गलौज वाले नोटिफिकेशन
पाकिस्तान के शीर्ष राइड-हेलिंग और मोबिलिटी ऐप बाइकिया को हैक कर लिया गया और इसके यूज़र्स को लॉग-इन करते ही गाली-गलौज वाले मेसेज मिले। कई यूज़र्स को ऐप से गाली-गलौज वाले नोटिफिकेशन भी मिले। इसके बाद बाइकिया द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "हम बाइकिया ऐप के ज़रिए भेजे गए अपमानजनक मेसेजेस के लिए माफी मांगते हैं।"