पाकिस्तान की अदालत ने इस्लामाबाद के 3 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणामों पर लगाई रोक

पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को राजधानी के 3 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणामों पर रोक लगा दी। चुनाव हारने वाले अंजुम अकील खान, तारिक फज़ल चौधरी व राजा खुर्रम नवाज़ ने परिणामों में धांधली का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गौरतलब है कि 8 फरवरी को पाकिस्तान में चुनाव हुए थे।

Load More